भारत

अपराधियों पर पुलिस का कहर, 500 से ज्यादा गिरफ्तार, जानिए इसके पीछे की वजह

jantaserishta.com
1 Jan 2021 6:10 PM IST
अपराधियों पर पुलिस का कहर, 500 से ज्यादा गिरफ्तार, जानिए इसके पीछे की वजह
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर.

उत्तराखंड पुलिस को नया मुखिया (डीजीपी) मिलते ही सूबे की पुलिस एक्शन में है. अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में इनामी, वांछित अपराधियों, वारण्टियों की गिरफ्तारी एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए 01 दिसम्बर 2020 से एक महीने का एक विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस ने 57 मोस्ट वॉन्टेड समेत 651 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

इस बाबत उत्तराखंड के नए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा इस विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई की 31 दिसम्बर, 2020 को समीक्षा की गई. अभियान के अन्तर्गत विभिन्न अभियोगों में वांछित अपराधियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए कुल 391 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
साथ ही इस अभियान के अन्तर्गत इस अवधि में कुल 57 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 1 शख्स पर एक लाख का इनाम घोषित था.
उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के विभिन्न प्रकरणों में गैर जमानती वारण्टों में वांछित चल रहे 203 वारण्टियों की भी गिरफ्तारी की गई है. अभियान के अन्तर्गत कुल 651 वांछित, इनामी अपराधियों एवं वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, नामी हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन व निगरानी करके 125 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, 14 नए पेशेवर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है.
कुल मिलाकर नये डीजीपी अशोक कुमार के कमान संभालते ही उत्तराखंड पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरू कर दिया है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इससे अपराध में किस हद तक लगाम लग पाती है. फिलहाल, उत्तराखंड पुलिस की ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story