भारत

शराब और रेत माफियाओं को पकड़वाने वालों के लिए पुलिस का जबरदस्त 'ऑफर'

jantaserishta.com
11 Oct 2023 1:40 PM IST
शराब और रेत माफियाओं को पकड़वाने वालों के लिए पुलिस का जबरदस्त ऑफर
x
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आम लोगों से मदद करने की न केवल अपील की है बल्कि ऐसा करने वाले आम लोगों के लिए विशेष 'ऑफर' की भी घोषणा की है।
पटना: बिहार पुलिस ने अब अवैध शराब धंधेबाजों, रेत माफियाओं, साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आम लोगों से मदद करने की न केवल अपील की है बल्कि ऐसा करने वाले आम लोगों के लिए विशेष 'ऑफर' की भी घोषणा की है।
ऐसे अपराधियों, माफियाओं को पकड़वाने वालों को 25 हजार से तीन लाख रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। बताया जाता है कि पकड़ने वाले पुलिस अधिकारियों को भी इनाम दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर गृह विभाग ने मुहर लगा दी है।
गृह विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पुलिस उन लोगों को पुरस्कृत करेगी जो अवैध रेत खनन में शामिल अपराधियों, अवैध शराब बेचने वाले, साइबर अपराधियों, नफरत और माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले व्यक्तियों, संगठनों को पकड़वाने में मदद करेंगे। बिहार पुलिस का मानना है कि इस पुरस्कार नीति से अपराधियों को पकड़वाने में सहयोग करने वाले आम लोगों का भी मनोबल बढ़ेगा तथा पुलिस को अपराधियों पर भी नकेल लगाने में मदद मिलेगी।
पुरस्कार नीति में इनाम की राशि 25 हजार से लेकर 3 लाख रुपए तक हो सकती है। बताया जाता है कि एक लाख तक की इनाम की राशि अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), 50 हजार तक की राशि का इनाम प्रक्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक और महानिरीक्षक, और 25 हजार तक की राशि का इनाम पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया जाएगा।
एक लाख से अधिक पुरस्कार राशि होने पर अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) की अध्यक्षता में गठित समिति विचार करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story