भारत

हुड़दंग! पुलिस को दर्ज करनी पड़ी FIR, जानें सुरंग में ऐसा क्या हुआ?

jantaserishta.com
20 March 2025 9:10 AM IST
हुड़दंग! पुलिस को दर्ज करनी पड़ी FIR, जानें सुरंग में ऐसा क्या हुआ?
x
वीडियो हुआ वायरल.
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कुछ बाइकर्स की लापरवाही भरी हरकत सामने आई है. इन लोगों ने सुरंग के बीच में बाइक रोककर वहां रखे फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल मजे के लिए किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को हुई थी, लेकिन जब इसका वीडियो सामने आया, तब पुलिस को इसकी जानकारी मिली. वीडियो में कुछ बाइकें सुरंग के किनारे खड़ी दिख रही हैं और एक व्यक्ति फायर एक्सटिंग्विशर खोलकर अपनी बाइक पर छिड़क रहा है. इतना ही नहीं, वीडियो में एक अन्य व्यक्ति तलवार लिए हुए भी नजर आ रहा है.
वीडियो सामने आने के बाद मंडी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर ली. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 'इस तरह की हरकतों से लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.' वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इसे 'लापरवाही और सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग' का मामला बताया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरंगों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की खतरनाक हरकतें न करें, जिससे दूसरों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story