भारत

संदिग्ध को पकड़ने गई थी पुलिस, पिटबुल डॉग और पालतू कुत्ते के बीच करवा दी डॉग फाइट, फिर...

jantaserishta.com
15 Dec 2021 11:40 AM IST
संदिग्ध को पकड़ने गई थी पुलिस, पिटबुल डॉग और पालतू कुत्ते के बीच करवा दी डॉग फाइट, फिर...
x
जानें पूरा मामला.

दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक संदिग्ध के परिवार के सदस्यों ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पुलिस उन्हें पिटबुल डॉग और परिवार के पालतू कुत्ते के बीच 'डॉग फाइट' के लिए मजबूर करती है. दरअसल, दिल्ली पुलिस की टीम रोहिणी के बेगमपुर इलाके में लूट के एक आरोपी को पकड़ने गई थी. इसी दौरान डॉग फाइट कराई गई.

परिवार का दावा है कि पुलिस ने कुत्ते की लड़ाई कराई, जिसमें उनके पालतू कुत्ते की मौत हो गई. वीडियो में दिखाया गया है कि कुत्ते की लड़ाई के दौरान पुलिस ताली बजाती और चिल्लाती है. इस मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रोहिणी ने उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त से जांच कराने के आदेश दिए हैं.
'डॉग फाइट' का वीडियो परिवार के एक सदस्य ने अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था. क्लिप में पुलिस अधिकारियों को 'डॉग फाइट' के दौरान ताली बजाते और चीयर करते हुए दिखाया गया है. अचानक वीडियो ब्लैक आउट हो जाता है, लेकिन ऑडियो में परिवार को पुलिस से विनती करते और रोते हुए सुना जा सकता है.
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हिरासत में उसे पुलिस ने पीटा, जिससे उसके ऊपरी और निचली पीठ के अलावा बाएं हाथ पर चोट लग गया है. फिलहाल पूरे मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रोहिणी ने उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त को मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story