भारत

पुलिस को ट्विटर पर मिली लड़की के अगवा होने की खबर, फिर हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
23 May 2022 9:39 AM IST
पुलिस को ट्विटर पर मिली लड़की के अगवा होने की खबर, फिर हुआ ये खुलासा
x

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रेलवे को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की को अगवा कर लिया गया है. इसके बाद रेलवे पुलिस एक्शन में आ गई. लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल कर लड़की को खोज निकाला तो माजरा कुछ और निकला.

दरअसल, लड़की अपने प्रेमी के साथ भागी थी. पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो वह लड़की वड़ोदरा में रेलवे स्टेशन के पास अपने प्रेमी के साथ मिली. प्रेमी पहले से शादीशुदा था. बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन इसलिए शादी के लिए तैयार नहीं थे. ऐसे में दोनों ने भागने का प्लान बनाया. लेकिन किसी ने पुलिस को लड़की के अगवा होने की सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई.
वडोदरा रेलवे पुलिस ने बताया कि रेलवे के ट्विटर हैंडल पर जानकारी मिली थी कि अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन में एक लड़की का अपहरण हो गया. इसके बाद लड़की की सर्च में टीमें लगाई गईं. वडोदरा टीम को जानकारी मिली की एक लड़की रेलवे स्टेशन पर उतरी है.
इसके बाद रेलवे स्टेशन के आसपास जांच शुरू की गई. इसके बाद पुलिस को लड़की एक लड़के के साथ मिली. जांच में पता चला कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं. लेकिन लड़का शादीशुदा था. इसके बाद लड़की के परिजनों को पुलिस ने बुलाया और उन्हें लड़की को सौंप दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story