पुलिस को मिली दोहरी सफलता, एक चरस तस्कर और 25000 इनामी गिरफ्तार

बगहा। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का कारोबार तेजी से आगे की ओर बढ़ता जा रहा है। हालंकि पुलिस इसपर नकेल कसने के लिए लगातार कारवाई कर रही है। वही यह ताजा मामला बगहा का है। जहां, 35 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वही अंतर्राष्टीय बाजार में …
बगहा। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का कारोबार तेजी से आगे की ओर बढ़ता जा रहा है। हालंकि पुलिस इसपर नकेल कसने के लिए लगातार कारवाई कर रही है। वही यह ताजा मामला बगहा का है। जहां, 35 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वही अंतर्राष्टीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 7 करोड़ आकी जा रही है। इसके अलावे एक टॉप 10 अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसपर 25000 रुपए का इनाम था। पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है। वही इस कार्रवाई के बारे में बगहा SP सुशांत कुमार सरोज ने बताया।
उन्होंने बताया कि धनहा थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर बस में सवार एक तस्कर को 35 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। SP ने बताया की गिरफ्तार चरस तस्कर नेपाल से चरस लेकर यूपी के गोरखपुर में डिलीवरी करने जा रहा था। तस्कर की पहचान बेतिया के सिकटा निवासी रितेश पटेल के रूप में हुई है। दूसरी ओर DIU व STF ने एक 25000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसको पटना एसटीएफ भी कई मामलों में तलाश कर रही थी। अपराधी पहचान राम उर्फ राजेश राम के रूप में हुई है, जिसे पूर्वी चंपारण के बंजरिया से गिरफ्तार किया गया है। यह भैरोगंज थाना क्षेत्र के 2 कांडों में अभियुक्त था। एसपी ने बताया की दोनों मामलों में कामयाबी पाने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
