भारत

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ के गांजे को किया जब्त

jantaserishta.com
28 Nov 2022 9:14 AM IST
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ के गांजे को किया जब्त
x
पढ़े पूरी खबर
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है, पर नशे के कारोबारी तस्करी कर रहे हैं। गुना में एक ट्रक में भरकर ले जाई जा रही गांजे की खेप पुलिस ने पकड़ी है। ग्वालियर से गांजा इंदौर ले जाया जा रहा था। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
जानकारी के अनुसार गुना के हाईवे पर नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया है। एसपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी विनोद कुमार छावई को मुखबिर से सूचना मिली थी 27 नवंबर को ग्वालियर से इंदौर तरफ जा रहे ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सारा माल ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीसी 7772 में भरा है। पुलिस ने हाईव पर नाकेबंदी की। दूरदर्शन केंद्र के पास संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ड्राइवर बद्रीलाल यादव निवासी रतनखेड़ी जिला आगर से पूछताछ की तो उसने मादक पदार्थ की तस्कारी कबूली।
पुलिस ने तलाशी में ट्रक में रखे 75 पैकेट गांजे के जब्त किए। इसका वजन किया तो यह 750 किलोग्राम निकला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया। जब्त माल की कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों का भी खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story