भारत

पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सामूहिक दुष्कर्म केस में दिल्ली के चार तैराक गिरफ्तार

Rani Sahu
30 March 2022 3:00 PM GMT
पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सामूहिक दुष्कर्म केस में दिल्ली के चार तैराक गिरफ्तार
x
पश्चिम बंगाल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है

बेंगलुरु। पश्चिम बंगाल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को बेंगलुरु से चारों आरोपियों को धर दबोचा है। चारों आरोपियों पर युवती के साथ बेंगलुरु में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है।

पीड़िता ने दर्ज कराई थी शिकायत
दुष्कर्म की पीड़िता एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। युवती ने बेंगलुरु के संजय नगर पुलिस को अपनी शिकायत दी थी। डीसीपी नार्थ विनायक पाटिल ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर बीते हफ्ते केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान रजत, शिवारन, देव सरोई और योगेश कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।
डेटिंग एप पर हुई थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की डेटिंग एप पर आरोपी रजत के साथ दोस्ती हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किए थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रजत ने पार्टी के बहाने उसे अपने घर पर बुलाया था। पीड़िता रजत के घर पर रुकी थी। वहीं पर रजत और उसके तीन दोस्तों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
सभी चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। पुलिस ने बताया की सभी आरोपी राष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं। आरोपी बेंगलुरु में तैराकी की ट्रेनिंग लेने आए थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Next Story