भारत

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात प्रेमा लाहौरिया-विक्की ग्राउंडर गैंग के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 March 2024 8:21 PM IST
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात प्रेमा लाहौरिया-विक्की ग्राउंडर गैंग के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी. पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद कुख्यात प्रेमा लाहौरिया-विक्की ग्राउंडर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया . बदमाशों के साथ पुलिस की ये मुठभेड़ शनिवार को हुई. जिसके बारे में खुद राज्य के डीजीपी ने जानकारी साझा की.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एनकाउंटर जालंधर पुलिस ने किया. मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने छह पिस्तौलें बरामद की हैं.
डीजीपी यादव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर योजनाबद्ध तरीके से रची जा रही टारगेट किलिंग नाकाम कर दिया. पकड़े गए चारों बदमाश प्रेमा लाहौरिया-विक्की ग्राउंडर गैंग के सदस्य हैं.
डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गोलीबारी के बाद प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गैंग के 4 गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ ही योजनाबद्ध टारगेट मर्डर की घटनाओं को रोक दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story