पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में साइबर ठगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. यहां पुलिस ने ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है जो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस टीम ने साइबर फ्राड करने वाले 25 हजार रुपये के इनामिया सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार ये शातिर पहले लोगों को बीमा, लॉटरी, ईनाम, और कई सरकारी योजनाओं का लालच देते थे, और जब लोग इनके बहकावे में आ जाते थे तो उनसे रुपए ऐठते थे. वहीं, गिरफ्तार आरोपी काफी समय से वांछित चल रहे थे. पुलिस ने बताया कि लुटेरों का ये नेटवर्क यूपी से बिहार तक फैला हुआ था, शाहिद अनवर नाम का शख्स का इस गैंग का सरगना था जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





