भारत
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 हजार नशीली गोलियां के साथ 104 एमटीपी किट बरामद
Rounak Dey
18 Sept 2021 7:30 AM IST

x
बड़ी खबर
करनाल: करनाल सीआईए 2 पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी। लगभग 4 हजार नशीली गोलियां व 104 एमटीपी किट न्यू प्रेम नगर में एक घर में रेड कर बरामद की। पुलिस के आने से पहले मुख्य आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस बारे सीआईए 2 इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि न्यू प्रेमनगर वासी कमल सिक्का पांच साल की जेल काटकर आया था। उसन आते ही फिर नशा सप्लाई का काम शुरू कर दिया। वह 16 सितंबर को दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से यह खेप करनाल लाया था। तभी गुप्त सूचना मिलते ही ड्रग इंस्पेक्टर सहित पुलिस ने इसके घर में छापा मारा और मौके से बेड के अंदर से नशीली गोलियां व एमटीपी किट भारी मात्रा में बरामद कर कमल की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story





