
x
फर्जी नोट बाजार
जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है...
Mumbai मुंबई। बीएमसी चुनाव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। फर्जी नोट मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को बांग्लादेश बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पिछले सप्ताह दादर रेलवे स्टेशन के पास हुई फर्जी नोट बरामदगी की कार्रवाई से जुड़ी हुई है, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया था और एक महिला फरार थी। पिछले सप्ताह मुंबई पुलिस की शिवाजी पार्क पुलिस ने दादर रेलवे स्टेशन के पास से अमरुद्दीन शेख (उम्र 61 वर्ष) नामक शख्स को फर्जी नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 500-500 रुपए के कुल 72 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया था कि ये फर्जी नोट बेहद उच्च गुणवत्ता के थे और इनके बांग्लादेश से भारत लाए जाने की आशंका है।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि अमरुद्दीन शेख इससे पहले भी हजारों रुपए के फर्जी नोट बाजार में खपा चुका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली नोट किन-किन इलाकों में और किन माध्यमों से इस्तेमाल किए गए। इसी मामले में फरार महिला आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे बुधवार को झारखंड के साहेबगंज जिले में स्थित बांग्लादेश बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान जोसना बीबी उर्फ जोसना सेराजुल शेख (उम्र 49 वर्ष) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई राधानगर पुलिस थाने की मदद से की गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला आरोपी अमरुद्दीन शेख सहित कई लोगों को फर्जी नोट सप्लाई करती थी। वह 60 हजार रुपए के असली नोट के बदले 1 लाख रुपए के फर्जी नोट उपलब्ध कराती थी। शक है कि महिला ये फर्जी नोट बांग्लादेश से भारत लाती थी। महिला पिछले दो वर्षों से इस अवैध धंधे में सक्रिय थी और अनुमान है कि इस दौरान उसने 12 से 14 लाख रुपए के फर्जी नोट भारत में वितरित किए हैं। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस पूरे फर्जी नोट नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है।
Tagsमुंबई पुलिसफर्जी नोट गिरोहजोसना बीबीअमरुद्दीन शेखबांग्लादेश बॉर्डरफर्जी नोट बरामदगीदादर रेलवे स्टेशनबीएमसी चुनावनकली नोटझारखंडराधानगर पुलिसभारत- बांग्लादेश सीमाअपराध नेटवर्कअंतरराज्यीय अपराधपुलिस जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsMumbai Policefake currency racketJosna BibiAmruddin SheikhBangladesh borderfake currency seizureDadar railway stationBMC electionsfake currencyJharkhandRadhanagar policeIndia-Bangladesh bordercrime networkinterstate crimepolice investigation
Next Story





