भारत

पुलिस ने नए साल का दिया तोहफा, खोज निकाले गायब हुए 500 से ज्यादा मोबाइल

jantaserishta.com
1 Jan 2022 10:01 AM IST
पुलिस ने नए साल का दिया तोहफा, खोज निकाले गायब हुए 500 से ज्यादा मोबाइल
x

जबलपुर: साल 2021 की आखिरी तारीख 31 दिसंबर को जबलपुर पुलिस ने सौ से अधिक लोगों के गुम हुए मोबाइल लौटाकर उन्हें नए साल का तोहफा दे दिया. एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस कंट्रोल रूम में सभी मोबाइल मालिकों को बुलाया और उन्हें मोबाइल वापस किये. मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे.

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि साइबर सेल की मदद से लगातार गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल तलाशने का काम किया जा रहा है. इस साल पांच चरणों में करीब 611 मोबाइल तलाश करके उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 76 लाख 58 हजार रुपये है.
जबलपुर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और लोगों को न्याय दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है. पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी बहुगुणा ने 111 लोगों को मोबाइल वापस लौटाते हुए भविष्य में उसकी सुरक्षा करने के लिए टिप्स भी दिए. इसके साथ ही यह भी बताया वर्ष 2021 में विभिन्न साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों का निराकरण करते हुए कुल 36 लाख 6 हजार रुपये आवेदकों को वापस दिलवाये गए हैं. एसपी बहुगुणा ने अपील की है कि यदि कभी भी कोई साइबर अपराध होता है तो तत्काल उसकी जानकारी साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 7587616100 पर भेजें, जिससे गुम हुए मोबाइल और साइबर अपराध को ट्रेस किया जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story