भारत

Hotle में बंधक तीन बांग्लादेशी लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त

Shantanu Roy
5 Jun 2024 3:05 PM GMT
Hotle में बंधक तीन बांग्लादेशी लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त
x
जांच में जुटी पुलिस
Ranchi: रांची। रांची में बुधवार को पुलिस ने बांग्लादेश की तीन लड़कियों को एक होटल से मुक्त कराया है। इन्हें देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था। इनके पास न तो पासपोर्ट है, न वीजा। इनमें से एक ने किसी तरह धंधेबाजों के कब्जे से निकलकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एक होटल में रखी गई दो बांग्लादेशी लड़कियों के अलावा पश्चिम बंगाल की एक लड़की को बरामद किया गया। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि लड़कियों को अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत लाया गया था। रांची के बरियातू इलाके में इन्हें एक होटल में बंधक
hostage in hotel
बनाकर रखा गया था। इन पर देह व्यापार के लिए दबाव डाला जा रहा था। इनमें से एक लड़की बुधवार को होटल की छत से कूदकर भाग निकली और बरियातू थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारकर लड़कियों को बरामद किया। देह व्यापार के लिए दबाव डालने वाले धंधेबाज मौके से फरार हो गए। लड़कियों के मुताबिक उन्हें बॉर्डर पर कंटीली बाड़ के नीचे से पार कराकर भारत लाया गया था। उन्हें रोजगार दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन यहां लाने के बाद उन पर गलत काम के लिए दबाव डाला जा रहा था। पुलिस के अनुसार, बांग्लादेश की तीनों लड़कियों को जेल भेजा जाएगा क्योंकि इनके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। पिछले हफ्ते रांची के लालपुर इलाके के एक स्पा में छापा मारकर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था, जिसमें तीन विदेशी लड़कियों सहित आठ युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया था। युवतियों में तीन थाइलैंड, दो दिल्ली, दो बंगाल और एक रांची की है।
Next Story