भारत
बंधक बनाए गए 6 मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, 5 नाबालिग
jantaserishta.com
25 Sept 2023 1:54 PM IST

x
रांची: गुजरात के राजकोट में बंधक बनाए गए झारखंड के छह मजदूरों को मुक्त करा लिया गया है। इनमें पांच मजदूर नाबालिग हैं। ये सभी झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के रहने वाले हैं।
झारखंड के पुलिस-प्रशासन ने गुजरात पुलिस-प्रशासन की मदद से राजकोट की एक कंपनी से मुक्त कराने के बाद वापस घर लाया जा रहा है। इनके आज घर पहुंचने की संभावना है। इन मजदूरों के परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया था कि राजकोट स्थित केराविट नामक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाया गया था। इन्हें इसी जिले के कांड्रा निवासी यशवंत तांती बहला-फुसलाकर ले गया था। वहां जाने के बाद उन्हें बंधक बनाकर शोषण किया जा रहा था। सभी मजदूरों से जबरदस्ती काम कराया जा रहा था।
इतना ही नहीं, उन्हें अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं करने दिया जा रहा था। मजदूरों के परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मजदूरों को सकुशल वापस लाने की पहल करने का आग्रह किया था। इसके बाद पुलिस ने राजकोट टीम भेजी और मजदूरों को मुक्त कराया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





