भारत

VIP रोड में मिली PPE किट पहने महिला की लाश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
7 Dec 2020 8:36 AM IST
VIP रोड में मिली PPE किट पहने महिला की लाश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर.

वडोदरा में रविवार सुबह तब सनसनी फ़ैल गई जब गोत्री सिविल हॉस्पिटल में काम करने वाली एक नर्स की लाश मिली, मृतका इस दौरान पीपीई किट पहने हुई थी. दरअसल, वडोदरा के न्यू वीआईपी रोड में स्थित गोत्री सिविल हॉस्पिटल की नर्स की उसके शिक्षक पति ने हत्या कर लाश को फेंक दिया और दुर्घटना का नाटक किया.

पुलिस के मुताबिक, आजवा रोड के कमला नगर तालाब के पास अमरदीप सोसायटी में रहने वाली और करौली बाग के मेंटल हॉस्पिटल में कार्यरत शिल्पा जयेश पटेल नाम की 39 वर्षीय नर्स को कुछ दिनों पहले ही कोविड-19 हॉस्पिटल में डेप्युटेशन पर भेजा गया था. वह शुक्रवार की रात सात बजे घर जा रही थी, तब न्यू वीआईपी रोड पर वैकुंठ सोसायटी से साईं दीप सोसाइटी की ओर जाने वाले रास्ते पर लहूलुहान हालत में उसकी लाश मिली थी.
पुलिस ने नर्स के घर पर जाकर जांच की तो दौरान पति के हाथ में और पेट में खून का दाग दिखने से पुलिस को आशंका गई. इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी जिसमें कि उसने शिल्पा के माथे में कोई ठोस पदार्थ मारकर उसकी हत्या कर देने की बात बताई. उनके बीच झगड़ा भी चल रहा था. पति ने बताया कि उसने शिल्पा को मारकर लाश स्कूटर के पास फेंककर कार में फरार हो गया था.
इससे पहले जब पुलिस शिल्पा के घर गई तो जयेश को यह बताया कि उसकी पत्नी की लाश मिली है. तब जयेश ने नाटक किया और रोने लगा. जयेश और पत्नी के बीच एक साल से झगड़ा हो रहा था. शिल्पा ने आत्महत्या की धमकी दी थी.
शिल्पा की हत्या की उसके पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और हाथापाई भी हुई थी. जयेश ने कार में रखी प्लास्टिक की किसी कठोर चीज को शिल्पा के सिर में मारा और उसका गला दबा दिया. जयेश ने दुर्घटना बताने के लिए प्लान भी बनाया लेकिन वह पकड़ा गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story