भारत

कोरोना से बचने पुलिस ने निकाला अनोखा तरीका, पुलिसकर्मी सुबह शाम लेते हैं भाप थेरेपी, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
25 April 2021 10:11 AM IST
कोरोना से बचने पुलिस ने निकाला अनोखा तरीका, पुलिसकर्मी सुबह शाम लेते हैं भाप थेरेपी, देखें वायरल वीडियो
x

कहते हैं आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है. कोविड के समय कोरोना वायरस से बचने के लिए जो घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं उनमें से एक उपाय गर्म-गर्म भाप लेना भी है. लेकिन जो पुलिसकर्मी अपने-अपने घरों को छोड़कर बाहर जिलों में ड्यूटी देते हैं और चौबीस घंटे कोरोना से लड़ाई में सामने रहते हैं, उनके लिए शांति से गर्म भाप लेना थोड़ा मुश्किल है. ऐसे में गाजियाबाद पुलिस ने एक नया इंतजाम किया है. तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि किस तरह नीचे एक प्रेशर कुकर लगा हुआ है ऊपर पाइप से जोरदार भाप निकल रही है. एक पाइप के जरिए निकलती हुई भाप को कभी नाक से तो कभी मुंह खोलकर, बावर्दी दुरुस्त जवान गहरी गहरी सांसे ले रहे हैं.

ये नजारा गाजियाबाद के सिहानी गेट का है जहां पर कुकर में पानी भरा गया है और ऊपर पाइप लगा दिए गए हैं. कुकर को चूल्हे पर रखकर गर्म किया जा रहा है. पुलिस वाले गर्म-गर्म भाप से गहरी-गहरी सांसें भर रहे हैं. यहां दिन और रात की ड्यूटी करने वाले अनेकों पुलिसकर्मी मैस में पहुंचकर भाप ले रहे हैं.
इस कुकर से जुड़ी हुई गाजियाबाद पुलिस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि उसके तमाम पुलिसकर्मी भाप के लिए प्रेशर कुकर थेरेपी का इस्तेमाल कर रहे हैं. कोरोना के दौरान पुलिस 24 घंटों तक अब सड़कों पर तैनात रहती है. ऐसे में उनमें कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका अधिक रहती है.
एसएसपी अमित पाठक ने अपने जिले की पुलिस के इस अजब-गजब कारनामे और कोरोना वायरस से बचने के लिए इस नए तरीके की सराहना भी की है. कोरोना और चुनावी ड्यूटी करने से अब तक गाजियाबाद पुलिस के करीब 250 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. सैकड़ों पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन उनकी तबीयत खराब है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story