भारत
पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग साजिश को किया नाकाम, शूटर गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 July 2025 12:10 PM IST

x
बड़ी कामयाबी.
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग साजिश को नाकाम करते हुए शूटर हिमांशु सूद को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए उसके एक अहम शूटर हिमांशु सूद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा का रहने वाला है।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हिमांशु सूद दुबई में बैठे नामित शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था। नामित शर्मा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है और फिलहाल दुबई में सक्रिय है। पुलिस के अनुसार, हाल ही में हिमांशु और उसके गिरोह के सदस्यों ने हरिद्वार में एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाई थीं। यह हमला भी नामित शर्मा के निर्देश पर किया गया था।
हिमांशु को दो और व्यक्तियों की हत्या के लिए टारगेट दिया गया था, एक मध्य प्रदेश में और दूसरा पंजाब के कपूरथला में। इससे पहले कि यह मॉड्यूल कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे पाता, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मानव खुफिया और तकनीकी निगरानी के आधार पर इस टारगेट किलिंग साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में एक .30 बोर की पीएक्स3 पिस्टल के साथ चार जिंदा कारतूस और एक .32 बोर की पिस्टल के साथ तीन जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस मामले में थाना स्पेशल सेल (एसएसओसी) अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और इस नेटवर्क की फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है।
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा कि हमारी टीम की सतर्कता और तत्परता के कारण एक बड़ी साजिश टल गई है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टरों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को समाप्त करने और प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tagsपंजाब पुलिसलॉरेंस बिश्नोई गैंगलॉरेंस बिश्नोईटारगेट किलिंगPunjab PoliceLawrence Bishnoi GangLawrence BishnoiTarget Killing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





