भारत

पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास किया विफल

jantaserishta.com
29 Sept 2023 12:12 PM IST
पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास किया विफल
x
गुवाहाटी: असम पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल कर कम से कम 22 मवेशियों को बचाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पशु तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह ऑपरेशन गुरुवार रात असम में नागांव और कार्बी आंगलोंग के बीच अंतर-जिला सीमा पर चलाया गया था। कार्बी आंगलोंग जिले के दलमारी इलाके में, मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन को स्थानीय पुलिस ने रोका। “वाहन के चालक ने शुरू में दावा किया था कि मवेशी कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में भोक्सोंग बाजार में बिक्री के लिए हैं।
लेकिन तस्करी का संदेह होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और वाहन को रोककर मवेशियों को जब्त कर लिए। वाहन के चालक की पहचान सफीकुल इस्लाम के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story