
x
Jharkhand झारखंड: पलामू जिले की पुलिस ने सुपारी किलिंग की साजिश को विफल करते हुए एक स्कूली शिक्षक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शिक्षक एक रसोइया के पति की हत्या करवाने की योजना बना रहा था। पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदिली कुंडौली निवासी शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा पर आरोप है कि वह स्कूल की रसोइया पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। रसोइया ने यह बात पति को बताई तो दोनों पक्षों में बहस हुई थी। इसके बाद शिक्षक ने रसोइया के पति की हत्या की योजना बनाई और सुपारी के रूप में अपराधियों को 40 हजार रुपए की पेशकश की।
सत्यदेव विश्वकर्मा ने हत्या को अंजाम देने के लिए राजवंश परहिया, राजू साव और मंटू कुमार परहिया को साथ लिया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को उस समय दबोच लिया, जब वे वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि योजना के तहत शूटर राजवंश परहिया को गोली चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि अन्य आरोपी चाकू से हमला करने वाले थे। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि सत्यदेव विश्वकर्मा स्वयं को डॉक्टर बताकर इलाज करता था और इसी दौरान उसकी पहचान शूटर राजवंश परहिया से हुई थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजवंश परहिया पहले भी डकैती के मामले में जेल जा चुका है। पूरे मामले का खुलासा छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में हुआ। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, एसआई सुशील उरांव, अनिल कुमार रजक, राहुल कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
Tagsपलामू पुलिससुपारी किलिंगशिक्षक गिरफ्ताररसोइया विवादहत्या की साजिशशूटर गिरोहदेसी कट्टा बरामदराजवंश परहियाछतरपुर थानाएसपी रिष्मा रमेशनएसडीपीओ अवध कुमार यादवअवैध संबंध विवाद40 हजार सुपारी।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





