भारत

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद उबाल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 May 2022 12:28 PM IST
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद उबाल, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर बडगाम में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। राहुल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। कई जगहों पर उग्र प्रदर्शन हुए हैं। स्थिति एवं प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है और हल्का बल प्रयोग किया है। उग्र प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। कश्मीरी पंडितों का कहना है कि घाटी में उनकी सुरक्षा नहीं है। उन्हें यहां मारा जा रहा है। लोगों ने कहा कि सरकार के सुरक्षा भरोसे के बावजूद उनकी जान को खतरा बना हुआ है। एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें डंडे मारे।

राहुल की हत्या पर कश्मीरी पंडितों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि वे कब तक मारे जाते रहेंगे। उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी जा रही है। अपने इसी आक्रोश को बाहर लाते हुए बडगाम में कश्मीरी पंडित एयरपोर्ट रोड की तरफ बढ़े। इन प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने इन पर आंसू गैस के गोले छोड़े।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story