भारत

सपा विधायक लकी यादव सहित 10 लोंगो के खिलाफ इन धाराओं में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Shantanu Roy
24 April 2023 6:22 PM GMT
सपा विधायक लकी यादव सहित 10 लोंगो के खिलाफ इन धाराओं में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
x
बड़ी खबर
जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर के आधार पर सपा के मल्हनी विधायक लकी यादव सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारने पीटने , सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोप में धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सपा विधायक के खिलाफ धारा 147, 323, 332, 342, 353, 504 और 506 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की खबर वायरल होते ही सपाइयों में हड़कम्प मच गया है। मिली खबर के अनुसार ठेकेदार हितेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 सत्यप्रकाश सिंह निवासी ग्राम डिहजहानिया थाना बक्शा ने तहरीर दिया कि मैं लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदार हूं।
23 अप्रैल को रात्रि समय करीब 10.30 बजे अवस्थपना निधि के तहत जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज सड़क चौड़ीकरण एंव नाली निर्माण का कार्य चल रहा है । मै तथा अवर अभियन्ता दिनेश कुमार भाष्कर पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम डहिया थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली अपनी टीम के साथ विधायक लकी यादव के घर के सामने पटरी पर नाप जोख कर रहा था। तभी विधायक लकी यादव अपने आठ दस समर्थको के साथ गाली गलौज देते हुए आये और कार्य बन्द कराने लगे हम लोगो ने कार्य बन्द करने से मना किया तो अवर अभियन्ता दिनेश कुमार भास्कर एंव मुझे तथा मेरे चाचा चन्द प्रकाश सिंह मारने पीटने लगे,अवर अभियन्ता दिनेश कुमार भास्कर मुझे तथा स्वदेश दीपक को पकड़कर अपने घर में बैठा दिये तथा बन्धक बना लिये। घटना के बाबत किसी ने पुलिस को सुचना दिया तो हम लोगो को जान से मारने कि धमकी देने लगे। पुलिस के आने पर किसी तरह हम लोग जान बचाकर भागे।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story