भारत

अवैध संबंध के शक में 'राख' हुए परिवार की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस!

jantaserishta.com
14 Aug 2024 11:34 AM IST
अवैध संबंध के शक में राख हुए परिवार की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस!
x
प्रथम दृष्टया यह हत्या अवैध प्रेम प्रसंग के शक को लेकर हुई.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर के पुलिस लाइन के एक क्वार्टर में महिला कांस्टेबल सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद होने की गुत्थी उलझती जा रही है। महिला कांस्टेबल सहित उसके सास और दो बच्चों की हत्या की गई। प्रथम दृष्टया यह हत्या अवैध प्रेम प्रसंग के शक को लेकर हुई।
महिला कांस्टेबल नीतू और पंकज की प्रेम कहानी का अंत इतना दुखदाई होगा, खुद उन लोगों ने भी नहीं सोचा था। एक मॉल से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत पुलिस लाइन के एक क्वार्टर में मिले उनके शव के साथ हो गया।
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है। टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि पंकज अपनी मां को क्यों मारेगा। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल नीतू ने अपनी सास और दो बच्चों की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी। पंकज ने जब यह देखा तो उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद गले में फंदा लगाकर झूल गया।
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि पंकज ने ही सभी लोगों की हत्या कर आत्महत्या कर ली। लेकिन, सवाल उठता है कि उसे नफरत अपनी पत्नी से था तो फिर अन्य लोगों की हत्या क्यों करेगा? इधर, पुलिस पंकज द्वारा लिखे गए कथित सुसाइड नोट में मिले जिस कांस्टेबल सूरज का जिक्र किया गया है, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी के मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल में मिली चैट से सूरज का मृतक नीतू से संबंध की बात सामने आई है। सुसाइड नोट को लेकर भी अब सवाल उठाए जा रहे हैं। सुसाइड नोट को लेकर कहा जा रहा है कि पंकज ने जब सबको मार डाला तो वह उस स्थिति में कैसे सुसाइड नोट लिख सकता है।
मंगलवार की सुबह भागलपुर पुलिस लाइन के क्वार्टर से महिला कांस्टेबल नीतू उसके पति पंकज, उसकी सास और दो बच्चों के शव बरामद किए गए थे। घटनास्थल से पुलिस ने दो चाकू, ईंट और धारदार वस्तु बरामद की है। हालांकि चाकू और धारदार हथियार में खून के निशान नहीं मिले हैं। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर जांच कर चुकी है। बहरहाल, पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story