
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस को आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है.
दिल्ली पुलिस को 18 अक्टूबर का सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें श्रद्धा के कातिल आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है. पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था.
पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उनमें आफताब तीन बार आता-जाता दिख रहा है. इसी वजह से पुलिस को शक हुआ है. वहीं कुछ सबूत के लिए दिल्ली पुलिस आज लगातार छठे दिन महरौली के जंगलों में छानबीन कर रही है. जंगल में पुलिस की एक बड़ी टीम मौजूद है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





