भारत

श्रद्धा हत्याकांड को जायज ठहराने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
22 Nov 2022 4:16 PM IST
श्रद्धा हत्याकांड को जायज ठहराने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
x
बुलंदशहर (यूपी) (आईएएनएस)| बुलंदशहर पुलिस एक राशिद खान की तलाश कर रही है, जो एक वीडियो में श्रद्धा वाकर की जघन्य हत्या को सही ठहराते हुए नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राशिद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब कोई गुस्से में होता है, तो वह किसी को भी 35 के बजाय 36 टुकड़ों में काट सकता है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह हत्या को सही ठहरा रहे हैं, राशिद कहते हैं, ऐसा होता है। अगर मैं गुस्से में हूं, तो मैं भी इसी तरह का व्यवहार कर सकता हूं।
एसएसपी बुलंदशहर ने कहा कि वीडियो दिल्ली में बनाया गया है, लेकिन चूंकि शख्स बुलंदशहर का रहने का दावा कर रहा है, इसलिए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और जैसे ही हमें यह व्यक्ति मिल जाएगा, उचित कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story