भारत

पुलिस जांच में जुटी, चुनाव हुआ स्थगित, जानिए क्या है वजह

jantaserishta.com
19 Jun 2022 6:49 PM IST
पुलिस जांच में जुटी, चुनाव हुआ स्थगित, जानिए क्या है वजह
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सरपंच पद की प्रत्याशी 30 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई.

खरगोन: मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में सरपंच पद की प्रत्याशी 30 वर्षीय महिला की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद ग्राम पंचायत चुनाव स्थगित कर दिया गया है. यहां दो उम्मीदवारों में अचानक एक की मौत होने के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया है. अब यहां चुनाव की तारीख दोबारा निर्धारित की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, खरगोन जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर सनावद थाना क्षेत्र के टोकसर में सरपंच पद की उम्मीदवार 30 वर्षीय पिंकी पत्नी अशोक प्रतिदिन नर्मदा स्नान के लिए टोकसर गांव स्थित नर्मदा घाट पर नहाने जाती थी. रविवार को नहाने के दौरान नर्मदा में डूबने से पिंकी की मौत हो गई. सनावद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. टोकसर में मात्र दो महिला सरपंच की उम्मीदवार होने से अब सरपंच पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है.
सरपंच पद की उम्मीदवार पिंकी सुबह घर से नर्मदा नहाने के लिए गई थी. काफी देर तक जब वन घर नहीं लौटी तो घरवालों ने आसपास उसे ढूंढ़ा. ग्रामीण मनोहर ने बताया कि गांव के नाविकों ने नर्मदा में एक महिला की साड़ी देखी. इसके बाद सूचना सरपंच धनगिर गोस्वामी को दी गई थी. चौकीदार की मौजूदगी में नाविकों ने महिला को बाहर निकाला. इसके बाद उसकी पहचान सरपंच पद की उम्मीदवार पिंकी के रूप में की गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया.
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टोकसर में सरपंच पद की उम्मीदवार 30 वर्षीय पिंकी की नर्मदा में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. जांच में एक्सीडेंटल केस का मामला सामने आ रहा है.टोकसर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के दो ही उम्मीदवार थे. अब एक की मौत मौत के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नियमानुसार कार्यवाही होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story