भारत

बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

jantaserishta.com
5 July 2026 11:49 AM IST
बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर जिले में मवेशी चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। सिकंदराबाद के सीओ दीपक कुमार ने बताया कि 4 जुलाई को गुलावठी पुलिस स्टेशन को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर मवेशी बाजार के पास एक गाड़ी में भैंस लादने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची। खुद को घिरा हुआ देखकर संदिग्धों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सीओ के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसके अलावा पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी गोलीबारी के बाद भागने में सफल रहा। उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घायल आरोपी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इन्होंने थाना गुलावटी और अगौता में पशु चोरी की है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। घायल आरोपी वसीम के खिलाफ पशु चोरी व अन्य धाराओं के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और बाकी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और पिकअप गाड़ी के साथ दो भैंस बरामद की गई हैं। इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, मऊ पुलिस ने चोरी के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर दिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल चेन छीनने के एक आरोपी को शुरुआती इलाज के बाद पीजीआई आजमगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story