भारत
स्पोर्ट्स बाइक पर सवार बदमाश से हुई पुलिस की मुठभेड़, फिर...
jantaserishta.com
7 Oct 2022 9:35 AM IST

x
मचा हड़कंप।
नोएडा (आईएएनएस)| बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच एफएनजी रोड पर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक लूटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हरजीत है, जो मूल निवासी गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने हरजीत के पास से 1 तमंचा 315, 1 खोखा और 1 जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एनसीआर में अनेकों लूट और चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। बदमाश अपनी स्पोर्ट्स बाइक से लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था। इसके खिलाफ 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। पुलिस दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





