भारत

पुलिस एनकाउंटर: दो इनामी बदमाश ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

jantaserishta.com
3 Feb 2025 1:34 PM IST
पुलिस एनकाउंटर: दो इनामी बदमाश ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: पलवल के लालवा गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक-एक लाख रुपये के दो इनामी बदमाश ढेर हो गए। बदमाशों की पहचान रेवाड़ी निवासी नीरज और जोरावर के रूप में हुई है। दोनों बदमाश हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन मामलों में संलिप्त थे।
देर रात सीआईए (क्राइम इनवेस्टीगेशन एजेंसी) पलवल प्रभारी दीपक गुलिया को सूचना मिली थी कि नीरज फरीदपुरिया गैंग के बदमाश सरपंचों की हत्या करने के लिए आ रहे हैं। बदमाशों के आने की भनक लगने पर पुलिस टीम लालवा गांव पहुंच गई। यहां पुलिस के ललकारते ही बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा में भी सात से आठ राउंड गोली चलाई।
दोनों बदमाशों को सात गोलियां लगने की सूचना है। एक बदमाश को चार और दूसरे को तीन गोलियां लगी हैं। दोनों बदमाशों पर हत्या लूट डकैती सहित अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं। सीआईए इंचार्ज दीपक गुलिया ने बताया की बदमाशों की तरफ से पुलिस पर करीब 15 राउंड फायर किए गए थे।
तीन पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं थीं। लेकिन, बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं। मृतकों में से एक जोरावर उर्फ हैबड़िया रेवाड़ी के माजरा खोल का रहने वाला है तो नीरज उर्फ निरिया रेवाड़ी के कुंडल गांव का रहने वाला है। दोनों बदमाश हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। फिलहाल जेल से पैरोल पर आए हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story