भारत

पुलिस एनकाउंटर, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

jantaserishta.com
16 May 2026 9:30 AM IST
पुलिस एनकाउंटर, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
x
बड़ा एक्शन.
एटा/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के एटा और बुलंदशहर में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर अपराधी थे, जिनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। एटा में जैथरा इलाके के धौली रोड पर देर रात गाड़ियों की चेकिंग के समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने भगाने का प्रयास करते हुए गोली चलाई थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ये दोनों आरोपी जिले में छिनैती और लूटपाट के मामलों से जुड़े हुए हैं।
सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया, "15 मई को जैथरा इलाके में गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी... चेकिंग के दौरान, दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम की तरफ आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। जब उन्हें रोका गया, तो दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।"
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश अरमान मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी शकील भी मैनपुरी जिले का रहने वाला है। अधिकारी के अनुसार, अरमान ने स्वीकार किया कि जसरतपुर क्षेत्र में एक साथी रफीक के साथ मिलकर उसने एक महिला के आभूषण छीने थे। इसके अलावा, जैथरा कस्बा में उसने अपने साथी के साथ एक महिला का बैग छीनने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि घायल अरमान को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, ​बुलंदशहर में ​गुरावली रोड पर देर रात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ​पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ​घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि ​पकड़े गए आरोपी शौकेंद्र पर ​गैंगस्टर, लूट, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story