
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
भदोही: वाराणसी और आजमगढ़ के दो शातिर बदमाशों के साथ भदोही में क्राइम ब्रांच और जिले की पुलिस का एनकाउंटर हो गया। रविवार की भोर में भदोही-वाराणसी मार्ग पर वरुणा पुल के पास हुई मुठभेड़ में 50 हजार और 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गोली मारने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को शहर के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की क्राइम कुंडली पुलिस खंगाल रही है।
सीओ भदोही अजय कुमार चौहान के अनुसार रविवार की भोर में चौरी थाने की पुलिस भदोही-वाराणसी मार्ग स्थित कंधिया रेलवे फाटक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी से भदोही की तरफ आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रोका तो वे तेजी के साथ बाइक से भदोही की ओर भागने लगे।
दोनों के भागने की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। एसपी डॉ अनिल कुमार के आदेश पर क्राइम ब्रांच व भदोही कोतवाली की पुलिस ने वरुणापुल पर घेराबंदी कर ली। यहां भी रोकने का प्रयास हुआ तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और बाइक समेत गिर पड़े।
इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी रमजान अली और आजमगढ़ के उतरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी उज़ैफ़ा के रूप में हुई है। रमजान पर 50 हजार और उजैफा पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
भदोही। सीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। दोनों पर वाराणसी, आजमगढ़ समेत आसपास के जनपदों में हत्या, लूट, छिनैती समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि दोनों की अपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है। उधर, मुठभेड़ की सूचना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण बड़ी तादाद में एकत्रित हो गए। इस दौरान वाराणसी-भदोही मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





