भारत

बाप रे बाप! पुलिस का कुत्ता चोरी, स्पेशल डॉग ले गए चोर

jantaserishta.com
24 April 2022 11:47 AM IST
बाप रे बाप! पुलिस का कुत्ता चोरी, स्पेशल डॉग ले गए चोर
x
एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है चोरों एवं अपराधियों की पड़ताल करने वाले पुलिस के एक स्पेशल डॉग को ही चोर चुरा ले गए। निवाडी जिला के ओरछा में अज्ञात लोगों ने पुलिस विभाग के डॉग स्क्वायड का सुपर सीनियर लेब्रा प्रजाति का डॉग ही गायब कर दिया।

डॉग चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का यह खास डॉग ओरछा की पर्यटक धर्मशाला में ही रहता था और इसकी रिर्पोटिंग ओरछा कंट्रोल रूम को थी। इस मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरक्षक डॉग मास्टर जमना प्रसाद ने ओरछा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह डॉग हैंडलर के पद पर पदस्थ हैं। 19 तारीख की रात करीब 11.30 बजे वो डॉगी को आसपास घूमा रहे था। इसी दौरान वहां से बारात निकल रही थी जिसमें डीजे और पटाखे भी जलाए गए। पटाखों की आवाज सुनकर कुत्ता घबरा गया और वहां भाग गया। तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जो पता चला कि 4 अज्ञात लोग आए और डॉग को कार में अपने साथ ले गए।
डॉगी के गुम होने की घटना का पता चलते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने भी सीसीटीवी देखा जिसमें कुछ लोग डॉग को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में रेंज डीआईजी विवेक राज सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों के पास से चुराया गया डॉग भी मिल गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story