भारत
पुलिस ने अवैध मोबाइल फैक्ट्री का पता लगाया, IMEI नंबर बदलते, ऐसे होता खेल...
jantaserishta.com
27 Nov 2025 2:21 PM IST

x
जांच जारी.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अवैध मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन 'CyberHawk' के तहत एक बड़े और संगठित मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और IMEI टैंपरिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1,826 मोबाइल फोन, हजारों मोबाइल बॉडी पार्ट्स, एक लैपटॉप, IMEI बदलने वाला सॉफ्टवेयर, IMEI स्कैनर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस इसे टेलीकॉम सेक्टर में होने वाले अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रही है.
करोल बाग थाना बीते 15 दिनों से क्षेत्र में मोबाइल से जुड़े अवैध कारोबारों पर निगरानी रख रहा था. इसी दौरान पुलिस को गली नंबर 22, बीदनपुरा स्थित एक बिल्डिंग में चल रही अवैध मोबाइल असेंबलिंग यूनिट के बारे में पुख्ता सूचना मिली. सूचना के मुताबिक, आरोपी पुरानी मदरबोर्ड का उपयोग कर नए बॉडी पार्ट्स के साथ मोबाइल तैयार करते थे और फिर विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए उनमें नई IMEI डालते थे.
20 नवंबर 2025 को आदित्य इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज़ के 4th फ्लोर पर छापा मारा गया. यहां पांच लोग मोबाइल असेंबलिंग और IMEI बदलने के कार्य में लगे मिले. पुलिस ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (फैक्ट्री मालिक) रामनारायण, धर्मेंद्र कुमार, दिपांशु, दीपक के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वो स्क्रैप डीलर्स से पुरानी मदरबोर्ड खरीदते थे, जबकि नए बॉडी पार्ट्स चीन से मंगाए जाते थे.
दो साल से यह नेटवर्क चुपचाप चल रहा था और अवैध मोबाइल स्थानीय बाजार में बेचे जाते थे. आरोपी 'WriteIMEI 0.2.2' सॉफ्टवेयर के जरिए फोन में नई IMEI डालते थे जिससे इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था. पुलिस अब सप्लाई चेन, चीन से पार्ट्स की खरीद, वितरण नेटवर्क और खरीदारों पर कार्रवाई के लिए आगे जांच कर रही है.
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसअवैध मोबाइल फैक्ट्रीDelhiDelhi NewsDelhi Policeillegal mobile factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





