भारत

कोर्ट का एक्शन! बेहद खौफनाक मामला सामने आया

jantaserishta.com
19 April 2024 8:58 AM IST
कोर्ट का एक्शन! बेहद खौफनाक मामला सामने आया
x

सांकेतिक तस्वीर

जुबान इसलिए काटी ताकि किसी को कुछ भी न बता सके।
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने घर पर काम करने वाली नौकरानी के साथ अपने कुछ दोस्तों से गैंगरेप करवाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात के बाद पीड़िता की जुबान भी काट दी ताकि वह किसी को कुछ बता न सके।
इस घटना का एक और शर्मनाक पहलू यह है कि पीड़ित युवती की शिकायत पुलिस ने भी नहीं सुनी। दो साल के संघर्ष के बाद गत सोमवार को साकेत कोर्ट के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता बदरपुर इलाके में रहती है और गोविंदपुरी स्थित एक घर में नौकरानी है। पीड़ित युवती की मालकिन मसाज सेंटर चलाती है। 29 दिसंबर 2022 को महिला ने उसे अपनी बेटी के बर्थडे पर कुछ लोगों के लिए खाना बनाने के लिए बुलाया था। रात करीब 8-9 बजे घर पर चार-पांच लोग आए थे। इनमें से एक युवक ने उससे पानी मांगने के दौरान दो बार उसका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की। इसी बीच मालकिन ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। जब दो दिन बाद उसे होश आया तो उसने देखा कि वह गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके मुंह, आंख, जीभ, सिर और माथे पर गंभीर चोटें हैं। उसकी जीभ भी कटी हुई थी और वह निजी पार्ट में सूजन और दर्द से कराह रही थी। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी मालकिन ने उसका नाम बदलकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके घरवालों को भी जानकारी नहीं दी थी। युवती ने किसी तरह अस्पताल से भागकर अपनी जान बचाई और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।
पीड़िता का आरोप है आरोपियों ने साजिश रचकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट कर उसकी जुबान इसलिए काटी ताकि किसी को कुछ भी न बता सके। जान से मारने की भी धमकी भी दी।
पीड़िता ने स्थानीय थाना और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत दी थी। लगातार शिकायत करने और थाने के चक्कर लगाने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता कोर्ट पहुंची और वहां आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। पूरा मामला सुनने के बाद साकेत कोर्ट ने मामले में पुलिस की लापरवाही की बात मानते हुए पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय एसएचओ को केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story