भारत

विदेशी नागरिक समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, होने जा रहा था...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 April 2025 5:00 PM IST
विदेशी नागरिक समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, होने जा रहा था...मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ा एक्शन.
कोटा: राजस्थान के कोटा में बजरंग दल के सदस्यों ने मोतीपुरा गांव में धर्मांतरण गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एक अमेरिकी नागरिक समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के मुताबिक दोनों व्यक्तियों की पहचान जॉय मैथ्यू और उनके दामाद कोलिन मिशेल के रूप में हुई है. दोनों अमेरिका के रहने वाले हैं. कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने कहा कि कोलिन मिशेल के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल दोनों व्यक्ति पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में हैं.
बजरंग दल के प्रांतीय समन्वयक योगेश रेनवाल ने बताया कि सोमवार शाम को मोतीपुरा के एक ग्रामीण ने बजरंग दल के हिंदू हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके स्थानीय भील समुदाय के लोगों का धर्मांतरण करने के कथित प्रयास की सूचना दी. अपनी शिकायत में रेनवाल ने कहा कि वह दल के अन्य सदस्यों के साथ मोतीपुरा गांव पहुंचे, जहां उन्हें चरण चौकी पर भील समुदाय के करीब 50 पुरुष, महिलाएं और बच्चे एकत्रित मिले.
इस सभा में कुछ लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. सभा में प्रार्थना हुई और उसके बाद एक लॉकेट उनके बीच बांटा गया. साथ ही सभा के मगल में मांसाहारी भोजन तैयार किया जा रहा था, ताकि उन्हें परोसा जा सके और उनका धर्म भ्रष्ट किया जा सके. रेनवाल ने कैंथून थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
डीएसपी राजेश ढाका ने कहा कि घटना और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जॉय मैथ्यू और कोलिन मिशेल नामक दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. कोलिन अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मोतीपुरा गांव में थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null