भारत
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने राजेश खिमजी के दोस्त को हिरासत में लिया
jantaserishta.com
22 Aug 2025 10:01 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर दो दिन पहले हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक मुख्य आरोपी राजेश खिमजी का दोस्त है। दिल्ली पुलिस ने राजेश खिमजी के दोस्त को गुजरात के राजकोट से हिरासत में लिया।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि राजेश खिमजी को उसके दोस्त ने कथित तौर पर पैसे ट्रांसफर किए थे। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "राजेश के कई दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ करके उनके बयान की पुष्टि की जा रही है, जिनमें से उसका एक यह दोस्त भी है। वह भी एक ऑटो चालक है और उसने राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे।" दिल्ली पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी राजकोट में है और हिरासत में लिए गए युवक को शाम तक राजधानी लाया जा सकता है। इस बीच, आरोपी राजेश खिमजी से भी दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। गुरुवार को अदालत ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।
पुलिस हमले के मकसद का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या राजेश खिमजी का किसी संगठन से कोई संबंध था या उसने किसी की मदद से अपना रूट प्लान किया था।
हमले के बावजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि वह अब सिर्फ अपने आवास पर नहीं, बल्कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी 'जन सुनवाई' सत्र आयोजित करती रहेंगी। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह भी लिखा कि उनके जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम है। वह इन सभी अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी।
Tagsदिल्ली सीएम रेखा गुप्तारेखा गुप्ताराजेश खिमजीदिल्ली पुलिसDelhi CM Rekha GuptaRekha GuptaRajesh KhimjiDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





