
x
अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री
Ujjain उज्जैन। मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस की दबिश में 83 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन बरामद किए गए है। राज्य की पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झाबुआ जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 293 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।
इसी तरह पुलिस ने मुरैना जिले के बामोर में शराब तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 पेटी अवैध शराब सहित एक कार जब्त की। इस कार्रवाई में कुल नौ लाख 60 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है। अशोकनगर में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर 500 लीटर शराब जब्त कर 8 लाख 75 हजार रुपये का सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इंदौर में भी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इंदौर (ग्रामीण) देपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 पेटी बीयर और एक कार जब्त कर 6 लाख 44 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है। इसी क्रम में ग्वालियर के पुरानी छावनी पुलिस ने कार में परिवहन की जा रही एक लाख रुपए की 19 पेटी अवैध शराब कार सहित जब्त की है। पुलिस ने कटनी, दतिया और जबलपुर में भी अवैध शराब बरामद की है। राज्य में पुलिस कानून व्यवस्था के साथ मादक द्रव्यों के खिलाफ जो मुहिम चलाई है, उसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे है। यही कारण है कि बड़ी तादाद में अवैध शराब व अन्य सामग्री भी बरामद हो रही है।
Tagsमध्य प्रदेश पुलिसअवैध शराबऑपरेशन प्रहारझाबुआमुरैनाअशोकनगरइंदौर ग्रामीणग्वालियरशराब तस्करीपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





