
x
बाघापुराना पुलिस ने चार को दबोचा
Monga मोगा। पंजाब के मोगा की बाघापुराना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पेट्रोल बम बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी फरीदकोट के रहने वाले हैं और विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपू के इशारे पर काम कर रहे थे। इनकी योजना बाघापुराना से मोगा रोड पर स्थित एक शराब के ठेके पर पेट्रोल बम फेंककर इलाके में दहशत फैलाना और फिर व्यापारी से रंगदारी वसूलना था।
यह गिरफ्तारी 25 अक्टूबर को मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा में डिंपल बांसल की दुकान पर फेंके गए पेट्रोल बम की घटना से भी जुड़ी हुई है। उस मामले में पुलिस ने 28 अक्टूबर को बलजिंदर सिंह, वंसप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। जिस शराब ठेके पर हमला करने की योजना थी, उसके मालिक को दो महीने पहले ही विदेश के नंबर से 25 लाख रुपए की फिरौती की कॉल आई थी।
डीएसपी बाघापुराना दलवीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। इनके पास तीन बोतलें मिलीं, जिनमें पेट्रोल भरा हुआ था और जिन्हें बम के तौर पर तैयार किया गया था। पुलिस ने मौके से तीन पेट्रोल बम, दो मोटरसाइकिल और एक माचिस बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदकोट निवासी रोहित कुमार, जगसीर सिंह, खुशप्रीत सिंह और सावन सिंह के रूप में हुई है। इन पर थाना बाघापुराना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने अपने मास्टरमाइंड दीपू के कहने पर 12 नवंबर की रात को शराब ठेके पर आग लगाने की योजना बनाई थी ताकि व्यापारी वर्ग से रंगदारी वसूली जा सके। पुलिस इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इस साजिश के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।
Tagsमोगा अपराधगैंगस्टर दीपूपेट्रोल बमरंगदारीबाघापुराना पुलिसपंजाब क्राइमफरीदकोट आरोपीफिरौती कॉलडिंपल बांसल हमलामोगा न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





