पुलिस में दरार: SP साहब ने TI को दी गंदी गालियां, सुनें वायरल हुआ AUDIO

बहराइच:- नानपारा कोतवाली के प्रभारी रहे डीके श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र पर गाली देने का आरोप लगाया है। कोतवाल ने मामले की शिकायत डीआइजी से की है। उनके बीच गाली देने को लेकर हुई तीखी बातचीत का वायरल ऑडियो अब तूल पकड़ने लगा है। नानपारा के कोतवाल रहे डीके श्रीवास्तव को सोमवार देर रात गोलीकांड की घटना के बाद लाइन हाजिर किया गया था। दूसरे दिन कोतवाल और एसपी के बीच हुई नोकझोंक में खुलासा हुआ कि एसपी ने कोतवाल को गाली दी थी।
इससे कोतवाल आहत थे और उन्होंने एसपी से फोन कर गाली देने पर विरोध जताया। इसको लेकर उनमें तीखी झड़प भी हुई। दोनों के बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भाषा की मर्यादा तार-तार होती सुनाई पड़ रही है। मामला देवीपाटन मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक तक पहुंच गया। डीआइजी और कोतवाल के बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एसपी की गाली से आहत कोतवाल ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
''कोतवाल ने एसपी के गाली देने की शिकायत की है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जाएगी।'' - डॉ.राकेश सिंह, डीआइजी देवीपाटन मंडल
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





