भारत

भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले में पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

jantaserishta.com
3 April 2026 8:55 AM IST
भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले में पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा
x
देखें वीडियो.
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर हुए धमाके के मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस केस में कथित तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस ने मोरिंडा के पास रतनगढ़ गांव में छापा मारा था। उस दौरान घर से कुछ खास बरामद नहीं हुआ था, जिससे जांच थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई थी। लेकिन अब दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने से मामले में नया मोड़ आ गया है। खबर ये भी है कि इनमें से एक के पास से कुछ सामान मिला है, जो एक पीले लिफाफे में रखा हुआ था। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन और गुरतेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मोरिंडा के आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और इस हमले के पीछे की साजिश को समझने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि 1 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ था। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। बाद में इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया, जिसने जांच को और गंभीर बना दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स अपनी जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर उसे भाजपा दफ्तर के बाहर फेंक देता है। धमाका करने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग जाते हैं।
वीडियो में ये भी दिखता है कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story