भारत
पुलिस कांस्टेबल की करतूत, नशे में कमिश्नर के बंगले के गेट पर भिड़ा दी कार
jantaserishta.com
4 Nov 2026 1:43 PM IST

x
मचा हड़कंप.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से भिड़ा दी. यह घटना मंगलवार शाम की है, जब कांस्टेबल ने पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के सरकारी आवास के गेट पर कार से टक्कर मार दी.
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना पुणे के कैंटोनमेंट इलाके में स्थित पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक आवास पर हुई. पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि घटना के वक्त कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था. उन्होंने बताया कि आरोपी का पहले भी अनुशासनहीनता से जुड़ा रिकॉर्ड रहा है.
वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है. कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल को साल 2025 में निलंबित किया गया था, लेकिन 2026 में उसे दोबारा सेवा में बहाल कर दिया गया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी जूझने की बात सामने आई है. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





