भारत
पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने रौंदा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
7 Nov 2022 4:41 PM IST

x
उधमसिंहनगर (आईएएनएस)| चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढ़ा सामने खड़े पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट की तरफ ट्रक काट दिया।
लक्ष्मण ने बचने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और ट्रक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। लक्ष्मण लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस से गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अफरा तफरी का लाभ उठाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





