भारत

पुलिस कांस्टेबल निलंबित! वृद्ध व्यक्ति की पिटाई, रेलवे स्टेशन का मामला

jantaserishta.com
29 July 2022 5:07 PM IST
पुलिस कांस्टेबल निलंबित! वृद्ध व्यक्ति की पिटाई, रेलवे स्टेशन का मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बर्बरता का VIDEO देखें।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक बुजुर्ग को लात से मारते हुए पुलिस के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है पुलिस नौजवान बुजुर्ग को लात-घूंसों के साथ जमकर पीट रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की है। रीवा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृद्ध की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल निलंबित किया गया है।



बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्लेटफार्म पर किसी यात्री ने बनाया था। उस समय यात्री के सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपलोड किया था। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने स्टेशन पर काम करने वाले वेंडरों से बात की, बातचीत में ये सामने आया कि यह घटना हुई है, लेकिन पीड़ित व्यक्ति और पुलिस जवान की पहचान नहीं की जा सकी है।
वीडियो में दिख रहा है कि जवान वृद्ध को बुरी तरह से पीट रहा है और घसीटते हुए उसे प्लेटफार्म पर पटरी की ओर लटका कर भी पीटता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story