भारत
पत्नी का गला रेता, बेटा घायल हुआ, फिर...पुलिसकर्मी ने खेला खूनी खेल
jantaserishta.com
13 May 2023 10:13 AM IST

x
DEMO PIC
फैली सनसनी.
हैदराबाद (आईएएनएस)| पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े के बाद एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हैदराबाद के गौतमी नगर स्थित अपने आवास पर कांस्टेबल के. राजकुमार ने शुक्रवार को अपनी 40 वर्षीय पत्नी शोभा का पीछा किया और चाकू से उसका गला रेत दिया। चौंकाने वाली यह घटना वनस्थलीपुरम थाना क्षेत्र की है।
पिता को रोकने के प्रयास में दंपती का 15 वर्षीय बड़ा बेटा स्वातिक घायल हो गया। स्वातिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या के बाद फरार हुए सिपाही की तलाश शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांस्टेबल राजकुमार के अपनी पत्नी से कुछ मतभेद थे। दो दिन पहले दंपति में झगड़ा हुआ था और परिवार के बुजुर्ग मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे।
शुक्रवार को किसी बात को लेकर दंपति में तीखी नोकझोंक हुई, जिससे नाराज राजकुमार ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह खुद को बचाने के लिए सीढ़ियों से नीचे भागने लगी तो उसने पत्नी का पीछा किया और उसका चाकू से गला रेत दिया।
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसगला रेतकर हत्याहत्याHyderabadHyderabad NewsHyderabad PoliceThroat slittingMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





