भारत

ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटने पर सिपाही का भव्य स्वागत, इस कारण चर्चा में आए

jantaserishta.com
1 Jun 2026 2:31 PM IST
ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटने पर सिपाही का भव्य स्वागत, इस कारण चर्चा में आए
x
पढ़ें पूरी खबर.
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक नव-प्रशिक्षित रेडियो ऑपरेटर सिपाही अजय वर्मा का नेताओं की तर्ज पर स्वागत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रेनिंग पूरी कर अपने पैतृक गांव लौट रहे सिपाही अजय वर्मा के स्वागत में समर्थकों ने लंबा जुलूस निकाला, जिसमें दर्जनों वाहन और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए.किसी सिपाही का इस तरह स्वागत और जरूर शायद पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार अजय वर्मा मूल रूप से फिरोजाबाद जनपद के गांव मिश्री का पुरा के रहने वाले हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के रेडियो ऑपरेटर के रूप में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है. घर वापसी को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थीं. स्वागत समारोह के लिए पोस्टर भी छपवाए गए थे और समर्थकों को जुटाया गया था.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फतेहाबाद के व्यस्त अवंती बाई चौराहे पर युवाओं ने सिपाही अजय वर्मा का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्हें एक खुली कार में बैठाया गया और वाहनों का लंबा काफिला उनके साथ रवाना हुआ. यह जुलूस फतेहाबाद से शुरू होकर उनके पैतृक गांव तक पहुंचा.
जुलूस के दौरान समर्थक सड़क पर वीडियो और रील्स बनाते नजर आए. कई स्थानों पर काफिले को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिपाही का स्वागत किसी राजनीतिक नेता या जनप्रतिनिधि के स्वागत कार्यक्रम जैसा दिखाई दे रहा है.
स्थानीय स्तर पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस अनोखे स्वागत समारोह को लेकर तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वीडियो को बड़ी संख्या में देखा जा रहा है. फिलहाल, फतेहाबाद क्षेत्र में निकले इस स्वागत जुलूस और उससे जुड़े वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे सिपाही अजय वर्मा का यह स्वागत अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आ गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story