भारत

पुलिस कांस्टेबल पर चढ़ा दी गाड़ी, दूर तक घसीटा गया, हुई मौत, आरोपी ने कही ये बात

jantaserishta.com
1 May 2021 11:54 AM IST
पुलिस कांस्टेबल पर चढ़ा दी गाड़ी, दूर तक घसीटा गया, हुई मौत, आरोपी ने कही ये बात
x

कोरोना काल में कई पुलिसकर्मी फ्रंट लाइन वर्कर बन लोगों की सेवा भी कर रहे हैं और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन भी करवा रहे हैं. लेकिन अपनी ड्यूटी करते समय कई पुलिसकर्मी या तो कोरोना का शिकार हुए या फिर उनके साथ कोई दूसरी दुखद दुर्घटना हुई है. ताजा मामला दिल्ली के वसंत विहार का है जहां पर एक पुलिस कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी गई और उन्हें 40 मीटर तक घसीटा गया और फिर अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

पुलिस कांस्टेबल पर चढ़ा दी गाड़ी, हुई मौत
ये घटना शनिवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है जब पुलिस कांस्टेबल मुंशीलाल अपनी पिकेट पर ड्यूटी कर रहे थे. लेकिन तभी एक सफेद रंग की गाड़ी तेज गति से उनकी तरफ आई और उन्हें टक्कर मार गई. ये भिड़ंत इतनी जोरदार रही कि पुलिस का टेंट भी तबाह हो गया और वहां खड़ी बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई. कार उन्हें 40 किलोमीटर तक घसीटती चली गई. घटना में पुलिस कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया. लेकिन चोटें इतनी गहरी रहीं कि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.
आरोपी बोला- गाड़ी चलाते समय आंख लगी
पुलिस ने आरोपी समित यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान समित ने बताया है कि वे गुड़गांव के मैक्स अस्पताल से वापस आ रहे थे. वहां पर उनकी पत्नी का कोविड का इलाज जारी है. लेकिन वापस आते समय उनकी आंख लगी और ये दुर्घटना हो गई. पुलिस की तरफ से कई धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं क्योंकि आरोपी की पत्नी कोविड पॉजिटिव हैं, ऐसे में समित को एक पीपीई किट पहनाई गई है और उन्हें पुलिस स्टेशन में आइसोलेट कर दिया गया है. खबर है कि पुलिस समित का बहुत जल्द मेडिकल टेस्ट भी करने जा रही है. ये जानने की कोशिश रहेगी कि आरोपी ने गाड़ी चलाते समय नशा कर रखा था या नहीं.
ड्यूटी के दौरान कई पुलिसकर्मियों की मौत
ये पहली घटना नहीं है जहां पर ड्यूटी करते समय किसी पुलिसकर्मी की ऐसे मौत हो गई हो. राज्य अलग हो सकते हैं, दुर्घटना का तरीका भी अलग हो सकता है, लेकिन कई पुलिसकर्मियों का यूं ड्यूटी के दौरान मौत का सिलसिला जारी है. कभी ये पुलिसकर्मी कोरोना का शिकार हो रहे हैं तो कभी उन्हें दूसरे की खराब ड्राइविंग का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story