भारत

पेपर लीक रैकेट में शामिल पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 April 2024 8:00 PM IST
पेपर लीक रैकेट में शामिल पुलिस का सिपाही गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक रैकेट में शामिल दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि UPSTF ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्रम पहल को बागपत के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास से अरेस्ट किया. विक्रम पहल 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था और वो दिल्ली पुलिस की प्रथम व तृतीय बटालियन, ट्रैफिक और सीएम बटालियन में तैनात रहा.
जानकारी के मुताबिक साथ में पढ़ने वाले अपने दोस्त नितिन के जरिए पेपर लीक करने वाले गैंग के सरगना रवि अत्री के संपर्क में आया था. विक्रम पहल ने रवि अत्री के कहने पर गुरुग्राम के मानेसर में नेचर वैली रिजॉर्ट 20 लाख रुपये मे बुक किया था. बताया जा रहा है कि विक्रम 15 फरवरी को करीब 400 लोगों को रिसोर्ट लेकर गया था. 16 फरवरी को करीब 800 अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पढ़वाए गए थे.
गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्रम पहल को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में दर्ज केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. यूपी पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में दूसरी पाली का पेपर लीक हुआ था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम जो हरियाणा के जींद का रहने वाला है. एसटीएफ ने उसके पास से कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं. यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में हरियाणा के जींद से ये दूसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले एसटीएफ ने जींद हरियाणा के रहने वाले महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया था. इस पर आरोप थे कि महेंद्र ने 18 फरवरी को दूसरी पाली का पेपर आउट कराया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story