भारत
पुलिस कांस्टेबल वर्दी में बना देवदूत, आग से पास के फ्लैट में फंसा था परिवार
jantaserishta.com
12 Aug 2026 5:57 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
जयपुर: जयपुर में मंगलवार रात करीब 1 बजे वैशाली नगर की एक रिहायशी बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी. जिससे तीसरी मंजिल धुएं से भर गई और चीख-पुकार मच गई. धुएं के चलते मानो सात लोगों की सांसें थम सी गईं. लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने ऐसा साहस दिखाया कि हर कोई उसकी बहादुरी को सलाम कर रहा है.
सिरसी रोड स्थित मुस्कान रेजिडेंसी की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगने के बाद धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया. आग की चपेट में आए फ्लैट के साथ पड़ोसी फ्लैट में मौजूद लोग भी फंस गए. हालात इतने भयावह थे कि सीढ़ियों से नीचे उतरना भी मुश्किल हो गया. सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाने की चेतक गाड़ी कुछ ही देर में पहुंच गई. आग के बीच सीढ़ियां धुएं से अटी पड़ी थीं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तीसरी मंजिल तक पहुंचने का फैसला किया.
वहां एक फ्लैट में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला यशोदा जांगिड़ धुएं के बीच फंसी हुई थीं. तभी कांस्टेबल सुरेश शेखावत ने बिना देर किए बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में उठाया और धुएं से भरी सीढ़ियों से तीन मंजिल नीचे सुरक्षित बाहर ले आए. इसके बाद उन्होंने बाकी लोगों का हाथ पकड़कर एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. इस पूरी घटना में कुल सात लोगों की जान बचाई गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस कुछ मिनट और देर से पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.
पुलिस ने दमकल विभाग को भी सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस फ्लैट में आग लगी, वहां गेस्ट हाउस संचालित होने की बात सामने आई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. लेकिन इस घटना में सबसे बड़ी तस्वीर एक बहादुर पुलिसकर्मियों की रही, जिन्होंने वर्दी का फर्ज निभाते हुए इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की कि पूरा जयपुर उनकी बहादुरी की चर्चा कर रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





