
x
लिस विभाग पर उठे सवाल
Mandala मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक पुलिस आरक्षक द्वारा सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बम्हनी बंजर थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर की है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय आरक्षक सुनील सरयाम के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन मंडला में पदस्थ थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आरक्षक अपने परिवार के साथ थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रह रहे थे। घटना वाले दिन सुबह उन्होंने पत्नी से खाना बनाने को कहा और बाद में दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर न आने पर पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर आरक्षक फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक 2013 से विभाग में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से अनुपस्थित भी चल रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वे शराब के आदी थे। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में पुलिसकर्मियों से जुड़े यह तीसरा मामला है, जिससे विभाग में मानसिक दबाव और तनाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story





