भारत
पुलिस कॉन्स्टेबल गया जेल, शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप
jantaserishta.com
15 July 2023 10:18 AM IST

x
पीड़िता बहन के बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती थी।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने यूपी पुलिस के 25 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर 24 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजनौर के जामनोवाला निवासी वरूण के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बिजनौर आवास विकास कॉलोनी निवासी पीड़िता वरूण की बहन के बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसी दौरान वह वरूण के संपर्क में आई और मई 2023 तक उसके संपर्क में रही। कोतवाली शहर थाना प्रभारी (एसएचओ) जीत कुमार ने कहा, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के रूप में काम करने वाले आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
आरोपी वरुण को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की वर्तमान में तैनाती लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद में सिपाही के पद पर है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





